LATEST POSTS

10/recent/ticker-posts

Virtual assistant

AI Chatbot

भारत में परिवहन worksheet

 भारत में परिवहन


सड़क परिवहन


● भारत की सड़क प्रणाली विश्व की दूसरी बड़ी सड़क प्रणाली है जिसमें राष्ट्रीय राजमार्गों की लम्बाई देश की कुल सड़कों की लम्बाई का मात्र 2% है, परन्तु राष्ट्रीय राजमार्ग कुल सड़क यातायात का 40% भार वहन करता है।


● भारत में सड़क परिवहन को राष्ट्रीय राजमार्ग के राज्यों के राज्यमार्ग तथा अन्य सड़कों में विभाजित किया जाता है। ● भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 है जो जम्मू-कश्मीर से


तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक जाता है। यह 3745 किमी लम्बा है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 तथा 2 को सम्मिलित रूप से ग्राण्ड ट्रंक रोड कहा जाता है।


● भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 47(A) है जो केरल के बेम्बनाद झील में स्थित वेलिंगटन द्वीप में हैं।


स्वर्णिम चतुर्भुज योजना 5846 किमी लम्बा है जो चार महानगरों दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई तथा कोलकाता को जोड़ता है।


• राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत बनने वाली उत्तर दक्षिण गलियारा से श्रीनगर को कन्याकुमारी से तथा पूर्व-पश्चिम गलियारा से सिलचर से पोरबन्दर को जोड़ता है। यह गलियारा एक-दूसरे का झाँसी में काटता है। इस गलियारा की लम्बाई 7.500 किमी है।


● भारत में सड़कों को सर्वाधिक घनत्व केरल में तथा सबसे कम जम्मू-कश्मीर में है।


• जवाहर सुरंग, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1A में जम्मू कश्मीर में स्थित है।


• विश्व की सबसे ऊँची सड़क मनाली-लेह राजमार्ग है। • भारत में सड़कों की कुल लम्बाई की दृष्टि से महाराष्ट्र, प्रथम स्थान पर है।


• प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 500 आबादी वाले सभी गाँवों को


बारहमासी सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य बनाया गया है।


रेल परिवहन


• भारतीय रेल परिवहन विश्व की दूसरी तथा एशिया की सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है जिसकी शुरुआत 1853 ई. में लॉर्ड डलहौजी के काल में मुम्बई से थाणे के बीच हुई थी।


भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना मार्च वर्ष 1905 में की गई थी एवं भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण वर्ष 1950 में हुआ था।


• भारतीय रेल प्रशासन तथा प्रबन्धन की जिम्मेदारी रेलवे बोर्ड पर है तथा भारत में रेलवे को 17 मण्डलों में बाँटा गया है।


• रेल वित्त को वर्ष 1924-25 के बाद एटवर्थ कमेटी की सिफारिश पर सामान्य राजस्व से अलग किया गया, परन्तु 2017 के बजट में दोबारा रेल बजट को सामान्य बजट में मिला लिया गया।


• भारत में पहली मेट्रो रेल सेवा कोलकाता में दमदम से टॉलीगंज तक कुल 16.45 किमी तक चली थी।


दिल्ली मेट्रो सेवा 25 दिसम्बर, 2002 को तीस हजारी से शाहदरा के बीच जापान व कोरिया की सहायता से शुरू हुई थी।


• बंगलुरु मेट्रो की शुरुआत 20 अक्टूबर, 2011 को नम्मा मेट्रो के नाम से तथा 2014 में मुम्बई मेट्रो की शुरुआत की गई है।


सर्वाधिक तेज गति से चलने वाली रेलगाड़ी-गतिमान एक्सप्रेस 160 किमी/घण्टा (निजामुद्दीन से आगरा) ।


• सर्वाधिक दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी-विवेक एक्सप्रेस (4286 किमी) डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी।


• कोंकण रेलवे परियोजना के तहत् रोहा (महाराष्ट्र) से मंगलौर (कर्नाटक) के बीच 760 किमी लम्बे रेलमार्ग का निर्माण किया गया है। यह रेलमार्ग महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक राज्यों से होकर गुजरता है।


वायु परिवहन


• भारत में वायु परिवहन की शुरुआत वर्ष 1911 में इलाहाबाद से नैनी के बीच डाक सेवा के रूप में की गई।


• वर्ष 1933 में इण्डियन नेशनल एयरवेज कम्पनी की स्थापना हुई तथा वर्ष 1953 में भारतीय विमान निगम तथा एयर इण्डिया की स्थापना हुई।


• वर्ष 1981 में देश में घरेलू उड़ान के लिए मेघदूत नामक निगम की स्थापना की गई थी।


31 मार्च, 2007 को इण्डियन एयरलाइन्स व एयर इण्डिया का आपस में विलय कर दिया गया तथा इसका मुख्यालय मुम्बई में स्थापित किया गया।


ग्रीनफिल्ड हवाई अड्डा ऐसे हवाई अड्डे से दूर नए स्थल पर बिलकुल नवीन हवाई अड्डा स्थापित किया गया। • इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी एक स्वात्त संस्था है, जो फुर्सतगंज,


रायबरेली, उत्तर प्रदेश में है। यह पायलटों को प्रशिक्षण देती है।


• भारतीय विमानपत्तनम प्राधिकरण का गठन 1 अप्रैल, 1995 को किया गया था।


जल परिवहन


देश के जलमार्गों को दो भागों में बाँटा गया है,


• आन्तरिक अथवा अन्तर्देशीय जल परिवहन एवं जहाजरानी परिवहन, अन्तर्देशीय जलमार्गों के विकास के लिए, वर्ष 1986 में आन्तरिक जल परिवहन प्राधिकरण का गठन किया गया था।


• आन्तरिक जलमार्गों के अन्तर्गत वर्ष 1986 में हल्दिया (कोलकाता) से इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) को राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1 घोषित किया गया है।


• भारत में 13 बड़े तथा 185 छोटे एवं मंझोले बन्दरगाह हैं।


भारत में प्रमुख बन्दरगाहों में कोच्चि (केरल), विशाखापत्तनम (आन्ध्र प्रदेश), पारादीप (उड़ीसा), तूतीकोरीन (तमिलनाडु) मार्मागोवा (गोवा), काण्डला (गुजरात), न्यू मंगलुरु (कर्नाटक), न्हावाशोवा (महाराष्ट्र) एन्नौर (तमिलनाडु), पोर्ट ब्लेयर (अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह)


Post a Comment

0 Comments

Contact Us/ON DEMAND

Name

Email *

Message *

close