LATEST POSTS

10/recent/ticker-posts

Virtual assistant

AI Chatbot

विश्व की प्रमुख पवनें

 विश्व की प्रमुख पवनें

(परीक्षाओं मे बहुत बार ये प्रश्न पूछे जाते हैं) 



चिनूक - यह रॉकी पर्वत के पूर्वी ढालों के सहारे चलने वाली गर्म तथा शुष्क हवा है, जो दक्षिण में कोलोरेडो के दक्षिण भाग से लेकर उत्तर में कनाडा के ब्रिटिश कोलम्बिया तक प्रवाहित होती है। इसके प्रभाव से बर्फ पिघल जाती है। एवं शीतकाल में भी हरी-भरी घासें उग आती हैं।


फॉन - यह चिनूक के समान ही आल्पस पर्वत के उत्तरी ढाल के सहारे उतरने वाली गर्म व शुष्क हवा है। इसका सर्वाधिक प्रभाव स्विट्जरलैण्ड में होता है। 


सिरॉको -यह गर्म, शुष्क तथा रेत से भरी हवा है, जो सहारा के रेगिस्तानी भाग से उत्तर की ओर भूमध्य सागर होकर इटली और स्पेन में प्रविष्ट होती है। मिस्र, लीबिया, ट्यूनीशिया में सिरॉको के स्थानीय नाम क्रमशः खमंसिन, गिबली, चिली आदि हैं।


सामुन- यह ईरान व इराक के कुर्दिस्तान में चलने वाली स्थानीय हवा हैं, जो फोन के समान विशेषताएँ रखती है।


शामल - यह इराक, ईरान और अरब के मरुस्थलीय क्षेत्र में चलने वाली गर्म, शुष्क व रेतीली हवाएँ हैं। + हबूब उत्तरी सूडान में मुख्यतः खारतूम के समीप चलने वाली यह धूलभरी आँधियाँ हैं, जिनसे दृश्यता कम हो जाती है।



हरमट्टन - सहारा रेगिस्तान में उत्तर-पूर्वी तथा पूर्वी दिशा से पश्चिमी दिशा में चलने वाली यह गर्म तथा शुष्क हवा है। गिनी तट पर इसे डॉक्टर हवा कहाजा ता है। 


ब्रिकफिल्डर- ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रान्त में चलने वाली यह उष्ण व शुष्क हवा है। 


नार्वेस्टर यह उत्तरी न्यूजीलैण्ड में चलने वाली गर्म व शुष्क हवा है ।


 लू   - यह उत्तरी भारत में गर्मियों में उत्तर-पश्चिम तथा पश्चिम से पूर्व दिशा में चलने वाली प्रचण्ड व शुष्क हवा है।


सेण्टाएना- यह कैलिफोर्निया में चलने वाली गर्म व शुष्क हवा है।


मिस्ट्रल- यह ठण्डी ध्रुवीय हवाएँ हैं, जो राइन नदी की घाटी से होकर चलती हैं एवं रूमसागर (भूमध्य सागर) के उत्तर-पश्चिमी भाग विशेषकर स्पेन व फ्रांस को प्रभावित करती हैं।

बोरो - मिस्ट्रल के समान ही यह भी एक शुष्क व अत्यधिक ठण्डी हवा है। 


ब्लिजार्ड या हिम झंझावात - ये बर्फ के कणों से युक्त ध्रुवीय हवाएँ हैं। इससे साइबेरियाई क्षेत्र, कनाडा संयुक्त राज्य अमेरिका प्रभावित होता है। 


पैंपेरो - ये अर्जेण्टीना, चिली व उरूग्वे में बहने वाली तीव्र ठण्डी ध्रुवीय हवाएँ हैं।

Post a Comment

0 Comments

Contact Us/ON DEMAND

Name

Email *

Message *

close